रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया
राणाप्रताप नगर-उदयपुर सिटी स्टेशन के बीच रेलवे की भूमि से हटाया अतिक्रमण
जब रेलवे के अधिकारी साइट पर पहुँचे, तो वहाँ झोपड़ीनुमा 18 कच्चे मकान, 10 विक्रेता लॉरी और अतिक्रमण स्थल पर वेंडर लॉरी लगाने का एक चबूतरा बनाया जा रहा था।
उदयपुर 11 जून 2020 । रेलवे अधिकारियों को राणाप्रताप नगर-उदयपुर के बीच रेलवे की भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के बारे में जानकारी मिली।
जब रेलवे के अधिकारी साइट पर पहुँचे, तो वहाँ झोपड़ीनुमा 18 कच्चे मकान, 10 विक्रेता लॉरी और अतिक्रमण स्थल पर वेंडर लॉरी लगाने का एक चबूतरा बनाया जा रहा था। जिनका निर्माण तुरंत रोक दिया गया और सभी अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर रेलवे भूमि से हटने के लिए चेतावनी भी जारी की गई।
एईएन राणाप्रताप नगर मय इंजीनियरिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी और सिटी पुलिस स्टाफ सहित सभी टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अतिक्रमण हटाने का काम करीब 3 घंटे तक चला।