पांच दिवसीय नि:शुुल्क योग शिविर का समापन
भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में राजकीय आदर्श माध्यमिक विधालय, हिरण मगरी सेक्टर-4 के प्रांगण में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का वैदीक मंत्रोचारण के साथ समापन हुआ।

भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में राजकीय आदर्श माध्यमिक विधालय, हिरण मगरी सेक्टर-4 के प्रांगण में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का वैदीक मंत्रोचारण के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर स्थानीय निवासीयों द्वारा योगाचार्य एवं जिला योग प्रचारिका अनिता पालीवाल को ओपरना पहना कर योग शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री मोहन सिंह शक्तावत ने बताया कि शिविर में सूर्य नमस्कार, योगिंग-जोगिंग, प्रायाणाम, योगनिद्रा एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा शिविरार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 80 लोगों का पंजियन किया गया । अन्त में उदयपुर जिले को निरोग बनाने के कल्याणकारी संकल्प दिला कर यज्ञ-हवन के साथ शिविर का समापन किया गया । इस अवसर पर समस्त विधालय स्टॉफ एवं प्रबुद्धजन मौजुद थे।
