इनरव्हील ने जीते हैप्पी स्कूल व बेस्ट प्रोजेक्ट के अवार्ड

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 की बीकानेर में आयोजित हुई डिस्ट्रिक्ट काॅन्फ्रेन्स संकल्प में इनरव्हील क्लब उदयपुर 52 क्लबों के बीच हैप्पी स्कूल एवं बेस्ट प्रोजेक्ट के अवार्ड जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर दोनों प्रोजेक्टों के अवार्ड शीला तलेसरा, सचिव देविका सिंघवी, रीटा महाजन, स्नेहलता साबला ने प्राप्त किये। सुनीता जैन ने 52 क्लबो के बीच हैप्पी स्कूल एवं बेस्ट प्रोजेक्ट को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसमें इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

 | 
इनरव्हील ने जीते हैप्पी स्कूल व बेस्ट प्रोजेक्ट के अवार्ड

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 की बीकानेर में आयोजित हुई डिस्ट्रिक्ट काॅन्फ्रेन्स संकल्प में इनरव्हील क्लब उदयपुर 52 क्लबों के बीच हैप्पी स्कूल एवं बेस्ट प्रोजेक्ट के अवार्ड जीत कर दूसरे स्थान पर रहा।

क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट काॅन्फ्रेन्स की मुख्य अतिथि इनरव्हील पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष मीना कपूर थी। जिन्होेंने समाज सेवा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी पर प्रसन्नता जाहिर की। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुनीता जैन ने इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा किये गये सेवा कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कह कि अन्य क्लबों को इस क्लब से प्रेरणा लेनी चाहिये।

इस अवसर पर दोनों प्रोजेक्टों के अवार्ड शीला तलेसरा, सचिव देविका सिंघवी, रीटा महाजन, स्नेहलता साबला ने प्राप्त किये। सुनीता जैन ने 52 क्लबो के बीच हैप्पी स्कूल एवं बेस्ट प्रोजेक्ट को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसमें इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News