करंट लगने से इजिनियरिंग छात्र की मौत

शहर के प्रतापनगर स्थित श्रीराम कॉलोनी मे इंजीनियरिग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक रविवार रात को

 | 

करंट लगने से इजिनियरिंग छात्र की मौत

शहर के प्रतापनगर स्थित श्रीराम कॉलोनी मे इंजीनियरिग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक रविवार रात को अपने मित्र के घर पर ही था और आज सुबह मित्र के घर के बाहर बने नये रैंप की तराई कर रहा था। तराई के दौरान 23 वर्षीय अजय मीणा निवासी सवाईमाधोपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अजय उमरडा स्थित एस.एस. इजीनियरिग कॉलेज मे फाईनल का छात्र था और वह सेक्टर 3 में किराये पर रह रहा था। रविवार शाम को अपने मित्र की शादी मे बडगॉव गया था। रात को वह अपने मित्र मनीष के घर ही रूक गया था। सोमवार सुबह अपने मित्र के घर के बाहर रैंप पर पानी की मोटर चलाकर तराई कर रहा था, अचानक कंरट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई।

उसे एम.बी चिकित्सालय लाये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनो को सूचित कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News