फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर के अभियंताओ ने दिया ज्ञापन

"फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर" के अभियंताओ ने आज अपनी मांगो को लेकर 10 सितम्बर को सामूहिक अवकाश रखने के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

 | 

फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर के अभियंताओ ने दिया ज्ञापन

“फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर” के अभियंताओ ने आज अपनी मांगो को लेकर 10 सितम्बर को सामूहिक अवकाश रखने के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर के संयोजक रामकूमार राठौड़ ने बताया कि, फेडरेशन ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 10 मई को जयपुर में महा धरना, 24 मई को मुख्य मंत्री को ज्ञापन दिया, 30 जुलाई को जयपुर में महारेली निकाली, लेकिन इतना करने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाये गए, इसी को लेकर फेडरेशन के सभी इंजीनियर पुरे जिले में सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया है।

राठोड़ ने कहा कि, कृष्णा भटनागर कमिटी में राज्य सरकार ने सभी डिपार्टमेंट की समस्याओ को लगभग दूर कर दिया गया है लेकिन फेडरेशन ऑफ़  इंजीनियर की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया इसी वजह से सभी अभियंताओ में रोष व्याप्त हो गया है।

“फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इंजीनियर” की मांगें है कि राजस्थान के प्रत्येक इंजीनियर को केंद्र के समान वेतन दिया जाये, प्रत्येक पद के इंजीनियर को 6,12,18,24 वर्ष पुरे करने पर पदोन्नति पद की वेतन श्रंखला दी जाये एंव कार्यभार के अनुरूप कैडर रिव्यू में पदोन्नति दी जाये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News