बच्चों को दिया अंग्रेजी का प्रशिक्षण
माँ माई एंकर फाउण्डेशन की ओर से निकटवर्ती गांव गोरेला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को डेसिकेंट रोटर्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा के सीएसआर परियोजना के तहत अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।

फाउण्डेशन की संस्थापिका सुष्मिता शेखर ने बताया कि कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चों को बोलचाल की अंग्रेजी भाशा के पाठ्यक्रमों का आयोजन किया गया। 100 बच्चों को दो पाठ्यक्रमों का 10 माह का अग्रेंजी का प्रशिक्षण दिया गया। इस परियोजना के तहत गोरेला गांव के बच्चों में क्षमता निर्माण के लिए एक अनूठी पहल की गइ।
श्रीमती शेखर ने अपने स्वागत उद्बोधन में गोरेला गाँव के लोगों की ओर से डेसिकेंट रोटर्स का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो सीधे नौजवानों के भविष्य की आजीविका में उन्नति करेगा।
उन्होंने डेसिकेंट रोटर्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के कारपोरेट मामलों की उप प्रधान श्रीमती सोनाली दत्ता से उदयपुर के लोगों का समर्थन करने के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती दत्ता ने शिक्षकों और माँ माई एंकर फाउंडेशन के कौशल सीखने में बच्चों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अतिरिक्त कौशल सिखाना या संचार की भाषा सिखाना उन्हें अपने व्यवसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यन्त आवश्यक है।
छात्रों को प्रमाण पत्र श्रीमती सोनाली दत्ता और श्रीमती सुष्मिता शेखर द्वारा प्रदान किये गए। इस व्यवसायिक प्रशिक्षण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनकी सराहना की गयी तथा उनको सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रकाश मेघवाल, श्रीमती आशिमा, श्रीमती मेघा जॉन, महमूद अख्तर और यशवंत शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अनेक लागे उपस्थित थे।