झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद ! हिमालय की ये 5 जगहें नहीं किसी जन्नत से कम

 | 
झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद ! हिमालय की ये 5 जगहें नहीं किसी जन्नत से कम 

Udaipur Times, 5 Most Beautiful Places : हिमालय अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में मशहूर है। बारिश के महीने में इस पूरे पहाड़ी क्षेत्र की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। मॉनसून की बारिश के बाद घाटियां हरियाली से भर उठती हैं, झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं और बादलों से घिरे पहाड़ किसी पोस्टकार्ड जैसे नजर आते हैं। अगर आप इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमालय की ये पांच जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद !

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश (Spiti Valley, Himachal Pradesh)

हिमाचल की स्पीति घाटी को ‘कोल्ड डेजर्ट’ (Cold Desert) कहा जाता है। यहां मॉनसून का ज्यादा असर नहीं पड़ता, इसलिए जुलाई में भी मौसम बेहद सुहावना रहता है। इस दौरान चंद्रताल झील, की मठ और आसपास के गांवों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद !

अमरनाथ गुफा, जम्मू-कश्मीर (Amarnath Cave, Jammu & Kashmir)

जुलाई का महीना अमरनाथ यात्रा के कारण भी खास माना जाता है। कश्मीर की पहाड़ियों में स्थित इस पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था और रोमांच से भरपूर यह यात्रा जीवन का अनूठा अनुभव मानी जाती है।

झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद !

तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश (Tirthan Valley, Himachal Pradesh)

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो तीर्थन घाटी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास बसी यह घाटी जुलाई में और भी खूबसूरत हो जाती है। देवदार के घने जंगल और कल-कल बहती तीर्थन नदी यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है।

झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद !

लेह-लद्दाख (Leh-Ladakh)

जुलाई का महीना लेह-लद्दाख घूमने के लिए सबसे अच्छे समय में गिना जाता है। यह इलाका भी बारिश से काफी हद तक अछूता रहता है। पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी और दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल दर्रों में शामिल खारदुंग ला की सैर इस मौसम में खास अनुभव देती है।

झरनों के साथ बादलों में घूमने का उठाएं आनंद !

वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड (Valley of Flowers, Uttarakhand)

जुलाई में घूमने के लिए उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स सबसे खास जगहों में से एक है। यह राष्ट्रीय उद्यान हर साल जून से सितंबर के बीच ही पर्यटकों के लिए खुलता है। जुलाई आते-आते पूरी घाटी रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती है और यहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News