मतदान समाप्ति पश्चात वीवीपैट से बैटरी निकालना सुनिश्चित करना होगा
उदयपुर, 27 अप्रेल 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान दिवस, 29 अप्रेल को मतदान समाप्ति के उपरांत वीवीपैट से पावर बैंक (बैटरी) पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में निकालकर वीवीपैट को उसके केयरिंग केस में रखकर केस में रखकर उसे सील किए जाने के निर्देश राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनन्दी ने बताया कि बैटरी को पृथक से काउंटर नंबर 1 पर मतदान दलों से प्राप्त करना होगा, इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी से 3 प्रतियों में एक प्रमाण पत्र (सलंग्न) प्राप्त करना है जिस पर पोलिंग एजेंट का नाम, दल का नाम हस्ताक्षर आदि अनिवार्यतः करवाए जाने हैं। इसके लिए नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारी को बैटरी एवं प्रमाण पत्र तीन प्रति में जमा करवाना होगा। यह कर्मचारी रजिस्टर का संधारण भी करेगा।