शुद्ध पेयजल, मौसमी बीमारी नियंत्रण के पूर्वोपाय सुनिश्चित करें- एडीएम

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) छोगाराम देवासी ने जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, पेयजल उपलब्धता एवं हैण्डपम्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ ही सभी आवश्यक पूर्वोपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 | 

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) छोगाराम देवासी ने जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, पेयजल उपलब्धता एवं हैण्डपम्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ ही सभी आवश्यक पूर्वोपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

वे मंगलवार को महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने हैण्डपम्प मरम्मत अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने पर्याप्त एंबुलेंस, दवाओं की उपलब्धता, मलेरिया निरोधक उपाय यथा फोगिंग, मच्छर निरोधक गतिविधियां एवं सतत जांच अभियान चलाने की जरूरत बतायी। सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक ने बताया कि जिले में मलेरिया, स्वाइन फ्लू पूर्णतः नियंत्रण में है।

उन्होंने स्वाइन फ्लू के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय के सभी आउटडोर पर संभावित रोगियों को टेमी फ्लू लिखने एवं दवा नियंत्रण केन्द्रों पर टेमी फ्लू टेबलेट की उपलब्धता रखने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के रोगियों का आधिक्य है।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.के.गौड़ ने बताया कि जिले में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा समय रहते पेयजल स्रोत चिह्नित कर पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। हैण्डपम्प मरम्मत अभियान प्रभावी ढंग से जारी है।

अधिशाषी अभियंता (एवीवीएनएल) पुरुषोत्तम पालीवाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी तक 1014 कृषि तथा 844 बीपीएलन कनेक्शन जारी किये गए। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत सौ फीसदी बीपीएल को लाभान्वित कर दिया जायेगा। बैठक में उपनिदेशक सुश्री शीतल अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता (सिंचाई) बी.पी.जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal