मतदाता जागरूकता अभियान में संस्थाओं का उत्साह

शहर में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कई संस्थाओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य आयोजना अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ।

 | 

मतदाता जागरूकता अभियान में संस्थाओं का उत्साहशहर में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कई संस्थाओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य आयोजना अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ।

मतदाता जागरूकता अभियान में संस्थाओं का उत्साहअभियान के तहत स्वीप प्रतिनिधि कमेटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता- शपथ ग्रहण एवं मानव श्रृंखला, रेली, कस्तुरबा बालिका माध्यमिक विद्यालय-शपथ ग्रहण, बाल विनय माध्यमिक विद्यालय -हरीदास जी की मगरी, शक्ति निकेतन विद्यालय-शपथ ग्रहण, होम साईन्स काॅलेज- शपथ ग्रहण बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपनगर, भीमराव बी.एड. काॅलेज में 3000 से अधिक अधिकारियों ,छात्र-छात्राओं को नगर निगम के होने वाले चुनावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अपने पड़ोसियो एवं रिश्तदारों को मतदान करने हेतु शपथ एवं संकल्प दिलवाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News