उद्यमिता एंव उद्योग स्थापना विषयक कार्यशाला
लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के सयुंक्त तत्वावधान मे उद्यमिता एंव उद्योग स्थापना विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला बुधवार को पॉलीटेक्निक परिसर मे आयोजित हुई।

कार्यशाला मे लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के जयपुर स्थित एम.एस.एम.ई. विकास संस्थान के उपनिदेशक फूलसिंह ने युवाओं को मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। फूलसिंह ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा कर तकनीकी युवा स्वंय का रोजगार प्रारम्भ कर सकते हैं।
इस अवसर पर लीड बैंक के सहायक प्रबन्धक बिपिन कुमार ने लीड बैंक की सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राज्य सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम के ब्रजनाथ ने निगम की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला मे प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि विद्याभवन पॉलीटेक्निक से विगत 58 वर्षो मे निकले विद्यार्थियों ने स्वरोजगार के क्षैत्र मे महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, प्रकाश सुन्दरम ने भी विचार व्यक्त किये।