कमला गोइन्का फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने बताया कि फाउंडेशन मातुश्री कमलादेवी गोइन्का कि स्मृति में संस्थापित राजस्थानी साहित्य पुरस्कार ‘मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार’ द्विवर्षीय कालावधि में वर्ष 1999 से प्रदान करते आ रहा है। यह पुरस्कार विगत दस से अधिक वर्षों में लिखित व प्रकाशित राजस्थान भाषा की पुस्तकों व साहित्यकारों के राजस्थानी साहित्य में समग्र योगदान के आधार पर दिया जाता है। इस पुरस्कार की राशि रु. 1,11,111/- है। इसी श्रृंखला में महिला साहित्यकारों के राजस्थानी साहित्य में योगदान को सम्मानित करने के लिए फाउंडेशन वर्ष 2015 से ‘रानी लक्ष्मीकुमारी चूण्डावत महिला साहित्यकार पुरस्कार’ प्रदान करते आ रहा है। यह पुरस्कार महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित व प्रकाशित राजस्थानी भाषा की पुस्तकों व उनके राजस्थानी साहित्य में समग्र योगदान के आधार पर दिया जाता है. इस पुरस्कार की राशि रु.31000/- है। सन 2017 के लिए राजस्थानी में प्रकाशित कृतियाँ प्रविष्टि स्वरुप इन दोनों पुरस्कार योजनाओं के अंतर्गत आमंत्रित है। साथ ही राजस्थानी साहित्य की समृद्धि के लिए युवा नवोदित साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘किशोर कल्पनाकांत युवा साहित्यकार पुरस्कार’ की वर्ष 2007 से शुरुआत हुई है। इसके अंतर्गत 35 वर्ष की आयु तक के युवा लेखकों को, जिनकी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, पाण्डुलिपि के प्रकाशनार्थ सहयोग व नगद पुरस्कार दिया जाता है। युवा लेखकों की पांडुलिपियां इस पुरस्कार योजना के लिए भी आमंत्रित है। नियमावली व प्रस्ताव पत्र के लिए तथा संस्था की अधिक जानकरी के लिए वेबसाइट www.kgfmumbai.com पर या ईमेल: mumbai@gogoindia.com द्वारा या मुंबई कार्यालय में संपर्क करें। प्रविष्टियाँ कमला गोइन्का फाउंडेशन, 350, ए-1 बिल्डिंग, शाह एंड नाहर इंडस्ट्रीयल धनराज मिल्स कंपाउंड, लोअर परेल, मुंबई-400013 दूरभाष: 022-24936111/24939235 / मोबाइल : 09324279179 स्थित कार्यालय में 15 जून 2017 तक भेजने का आग्रह किया गया है।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.