‘गुम हो गये है या हमनें उन्हें भगाया है’ के संदेश के साथ मनाया पर्यावरण दिवस
जेडब्ल्यू ने आज 'गुम हो गये है या हमनें उन्हें भगाया है' के संदेश के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शोरूम एंव फतहसागर की पाल पर करीब 400 पौधों का वितरण किया।

जेडब्ल्यू ने आज ‘गुम हो गये है या हमनें उन्हें भगाया है’ के संदेश के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शोरूम एंव फतहसागर की पाल पर करीब 400 पौधों का वितरण किया।
उदयपुर जेडब्ल्यू स्टोर इन्चार्ज भरत ने बताया कि लक्ज़री लाइफ स्टाईल पुरूषों परिधानों की आधुनिक शैली के साथ देश में रिटेल चैन के साथ आगे बढ़ रहे जेडब्ल्यू ने आज फतहसागर पर ‘गुम हो गये है या हमनें उन्हें भगाया है’ का संदेश देने वाले साईन बोर्ड लगाकर जनता को भावनात्मक संदेश देने का प्रयास किया है।
यह संदेश आम जनता को यह याद दिलाना चाहता है कि पक्षी एंव प्राणी एक दिन इस सृष्टि के भाग थे लेकिन वे अब हमारें लिए दुलर्भ बन चुके है क्योंकि अब हम उन्हें कभी-कभार ही देख पाते है।
विश्व पहले से ही ग्लोबल वािर्मंग एंव पर्यावरण अवनति जैसी समस्याओं से जूझ रहा है,ऐसे में यह संदेश देेते साईन बोर्ड निश्चित रूप से जनता के मस्तिष्क पर प्रभाव डालेंगे।