पर्यावरणप्रेमी डॉ. दिनेशचंद्र भट्ट विशेषज्ञ मनोनीत

डॉ. भट्ट के मनोनयन पर क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है
 | 
dr dinesh chandra bhatt

उदयपुर 5 जनवरी 2022। ख्यातनाम पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी सेवानिवृत क्षेत्रीय वन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र भट्ट को राजस्थान सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बतौर विशेषज्ञ मनोनीत किया है।

राज्य के संयुक्त शासन सचिव विक्रम केशर प्रधान के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जिन अभियांत्रिकी के उत्पादों के वाणिज्यिक उपयोग व प्रयोगात्मक क्षेत्र अध्ययनों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण के लिए जिले में स्थाई जिला स्तरीय समितियों का गठन किया है। 

इसमें डॉ. दिनेश भट्ट का मनोनयन किया है। डॉ. भट्ट के मनोनयन पर क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा निवासी डॉ. भट्ट राज्य के सर्वोच्च अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार, गुमानमल लोढ़ा पुरस्कार, राज्य व संभाग स्तर पर श्रेष्ठ वनपाल पुरस्कार, जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र सहित विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित हैं और वर्तमान में पर्यावरण सेवा में जुड़े हुए हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News