इंजीनियर राजेंद्र डागा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

आउटस्टेंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड प्रदान किया

 | 
engineer rajendra daga felicitate

उदयपुर 5 फ़रवरी 2025। महावीर जैन जागृति परिषद के ट्रस्टी इंजीनियर राजेंद्र डागा को इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया) राजस्थान स्टेट सेंटर, जयपुर में सम्मानित किया गया।

परिषद के संस्थापक अध्यक्ष हिम्मतलाल वया ने बताया कि जयपुर के अभियंता भवन में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स राजस्थान के अध्यक्ष इंजीनियर महेंद्र चौहान, सचिव इंजीनियर डॉ. हेमंत गर्ग एवं स्टेट कौंसलर इंजीनियर एस. एस. यादव ने इंजीनियर राजेंद्र डागा को आउटस्टेंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड प्रदान किया।

इंजीनियर राजेंद्र डागा ने प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थानों में उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, कॉन्ट्रेक्ट्स व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के साथ माल प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान की है और वर्तमान में परिषद के साथ अन्य कई सामाजिक, धार्मिक व साहित्यिक संस्थाओं में मानद सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

परिषद् के ट्रस्टियों के साथ इंस्टीट्यूशन उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष इंजीनियर पुरुषोत्तम पालीवाल एवं सचिव इंजीनियर जावरिया सहित अन्य गणमान्य इंजीनियर्स एवं समाज जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News