हरियाणा में ESIC शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, 40 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के बहादुरगढ़ शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह को ACB की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के कच्चा बाग निवासी मंजू के पति रोहताश एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। करीब दो वर्ष पहले कार्य के दौरान हुए हादसे में वे अस्थायी रूप से दिव्यांग हो गए थे। उन्हें मिलने वाली अपंगता सहायता राशि करीब 2 लाख 40 हजार रुपये जारी करने के बदले शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था, जिसको लेकर फिर पीड़िता मंजू ने इसकी शिकायत ACB को दी। Haryana News
शिकायत के बाद ACB भिवानी से ने जाल बिछाया और वीरवार सुबह मंजू ने जैसे ही आरोपी को 40 हजार रुपये दिए तो वहाँ मौजूद ACB टीम ने उसे रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। Haryana News जानकारी के अनुसार ACB की टीम मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
