वृक्षारोपण के साथ भव्यभारत सेना की स्थापना एवम कार्यकारिणी का गठन

 | 
भव्यभारत वेलफेयर फाउंडेशन, उदयपुर के तत्वावधान में *भव्यभारत सेना* की स्थापना की गयी।

उदयपुर। भव्यभारत वेलफेयर फाउंडेशन, उदयपुर के तत्वावधान में *भव्यभारत सेना* की स्थापना की गयी। भव्यभारत के संस्थापक धर्मेन्द्र सिंह रावल द्वारा कार्यकारिणी का गठन कर वृक्षारोपण कर शपथ दिलाई। भव्यभारत के संस्थापक धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भव्यभारत सेना के कार्यो की रूपरेखा बनाई।

कोरोना महामारी को देखते हुए बैठक में मौजूद पदाधिकारीयो ने सोशल डिस्टेंजिंग की पालना करते हुए कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यकारिणी का गठन

बैठक में संस्थापक धर्मेन्द्र सिंह रावल द्वारा प्रतीक सिंह राजपूत को शहर, जिला अध्यक्ष, मनवीर सिंह राठौड़ को देहात, जिला अध्यक्ष चिराग शर्मा को शहर, जिला उपाध्यक्ष भँवर सिंह राठौड़ को देहात, जिला उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह रावल को महासचिव, चार्ली लोफर्ड को जिला महामंत्री, मनीष धायभाई को विधिक सलाहकार, दिनेश मेघवाल को देहात मीडिया प्रभारी, शिलपेश जांगिड़ को शहर, मीडिया प्रभारी, सोहेल खान को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, कमलेन्द्र सिंह चौहान को देहात, प्रवक्ता, जितेंद्र सिंह रावल को शहर प्रवक्ता पद से सम्मानित कर कार्यभार संभाला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News