ईवा-2014 के मेले के पोस्टर का हुआ विमोचन

अनुपम महिला क्लब द्वारा प्रति वर्ष प्रदर्शनी एंव बिक्री हेतु महिला उद्यमियों के लिए लगाया जाने वाला तीन दिवसीय मेला ईवा-2014 की शुरूआत इस वर्ष 12 अक्टूबर से सहेलियों की बाड़ी मार्ग स्थित फिल्ड क्लब में होगी। क्लब सदस्याओं ने मेले के बारें में विस्तृत जानकारी देने वाले ईवा-2014 के पोस्टर का विमोचन किया।

 | 

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए लगाये जाने वाले इस मेले के पीछे मुख्य उद्ेश्य महिला उद्यमियों को अभिप्रेरित करना है।

सचिव प्रेमा दोशी ने बताया कि क्लब द्वारा प्रति वर्ष दीपावली त्यौहार के पूर्व लगाया जाता है ताकि गृहणियंा मेले से दीपावली त्यौहार पर काम आने वाली सामग्री खरीद सकें।

मेले में महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधान से लेकर सहित घर में सजावटी वस्तुएं,ज्वैलरी उपलब्ध रहेगी है। विमोचन के अवसर पर पिंकी माण्डावत, शीला तलेसरा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal