एक दिन पहले हुई बरसात के बाद भी गर्मी का रौद्र रूप बरकरार

उदयपुर, 2 जून 2019, लेकसिटी में प्रचण्ड गर्मी और सम्पूर्ण क्षेत्र में तेज लू की चेतावनी के बीच कल शनिवार दोपहर बाद संभाग में अचानक मौसम ने तेवर बदला। अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। कहीं अंधड़ के बाद तेज बारिश हुई तो कहीं कहीं सामान्य रूप से कुछ देर के लिए रुक रुक कर बरसात होती रही। हालाँकि कल हुई बरसात के बाद आज के तापमान के कोई कमी नहीं पाई गई। गर्मी का रौद्र रूप बरकरार है। आज शहर का पारा 42 डिग्री पार कर चूका है।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल संभाग के चित्तौडग़ढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई जबकि जिले के मावली में भी अंधड़ के बाद तेज बारिश हुई जिससे टीन-टप्पर उड़े और जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीँ उदयपुर शहर में शाम को करीब साढ़े छह बजे भी तेज बारिश हुई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

दोपहर बाद हुई बारिश ने तपती गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन गुल हुई शहर की बिजली ने भी खासा परेशान कर दिया। बरसात के बाद हुई उमस से भी लोग परेशान नज़र आये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News