भीषण गर्मी में AC-कूलर चलाने पर भी बिजली बिल आएगा जीरो, सरकार दे रही ये ऑफर ?

 | 

Udaipur Times, Apply Solar Panel : देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है इस कारण लोगों का जिन काफी असत व्यस्त हो गया है। हाल में सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके कारण आम लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब घरों में एसी कूलर चलाने पर भी बिली बिल जीरों रहने वाला है इसके लिए सरकार ने नया प्लान तैयार किया है जिसका फायदा आप भी उठा सकते है। 

भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा बिजली बिल की होती है।भीषण गर्मी में कूलर से लेकर AC तक दिन-रात चलते हैं और ऐसे में बिल का बहुत आता है। अगर आप PM सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लें, तो AC-कूलर समेत तमात उपकरण चलाने के बाद भी आपका बिल 0 हो सकता है। Solar Panel

इस सरकारी योजना की खास बात है कि इसमें आपको सोलर पैनल पर 30,000 से लेकर 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसके अलावा आप राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का फायदा अलग से ले सकते हैं। इसके लिए आप घर बैठे फोन से भी अप्लाई किया जा सकता है।

ऐसे लगवाएं सोलर पैनल

आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए और खुद की छत होने के साथ-साथ एक बिजली कनेक्शन होना चाहिए। इन बेसिक शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी शख्स इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकता है। Solar Panel

pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपको अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी यानी कि DISCOM, कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर पता होना चाहिए। आप अपना ईमेल भी रजिस्ट्रेशन के समय ही उपलब्ध करवा सकते हैं।
इसके बाद अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगइन करें और Rooftop Solar ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म भरें।

इसके बाद डिस्कॉम से मंजूरी मिलने का इंतजार करें और पोर्टर पर उपलब्ध रजिस्टर्ड वेंडर से घर पर सोलर पैनल लगवाएं। Solar Panel

इंस्टॉलेशन हो जाने के बाद आपको पोर्टल पर प्लांट की पूरी डिटेल्स उपलब्ध करानी होगी। इसी के साथ आप नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसके बाद डिस्कॉम की और से सोलर प्लांट का फिजिकल इंस्पेक्शन कराया जाएगा। नेट मीटर इंस्टॉल होने के बाद पोर्टल पर 'कमीशनिंग सर्टिफिकेट' जनरेट होगा। Solar Panel

कमीशनिंग पोर्टल का एक्सेस मिलने के बाद आपके अपने बैक अकाउंट की डिटेल्स और कैंसिल चेक अपलोड करना होगा।

इसके बाद 30 दिनों के अंदर आपके खाते में सब्सिडी की रकम आ जाएगी। Solar Panel

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगवाएं, तो प्रति किलोवाट के लिए 60000 रुपये से 80000 रुपये तक का बिल आता है। हालांकि PM सूर्य घर योजना में इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सरकार से सब्सिडी के तौर पर मिल जाता है।

सरकार ने इसके लिए तीन सेक्शन बनाएं हैं। अगर आप 1kW का सिस्टम लगवाएं, तो सरकार 30000 रुपये तक की सब्सिडी देती है। Solar Panel

2 kW के प्लांट के लिए 60000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

3kW या उससे ज्यादा बड़े प्लांट के लिए ज्यादा से ज्यादा 78000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। कहने का मतलब है कि 78,000 रुपये से ज्यादा आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। Solar Panel

कितने समय में पैसा वसूल?

अगर आप एक 3kW का प्लांट लगवाएं तो आपका खर्च लगभग 180000 रुपये आएगा। मान लेते हैं कि आप ऐसे राज्य से हैं जहां अलग से कोई सब्सिडी नहीं मिलती फिर भी केंद्र सरकार की सब्सिडी के बाद आपको कुल 108000 खर्च करने होंगे।Solar Panel  इसके बाद अगले 20 साल आप बिल्कुल मुफ्त बिजली का लाभ ले पाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News