आखिरी सफर में भी नसीब न हुआ अपनों का कांधा, महाराणा प्रताप सेना ने किया अंतिम संस्कार

उदयपुर 27 अप्रैल 2019, उदयपुर की आकाश वाणी कॉलोनी परोहितो की मादड़ी निवासी बेसहारा विधवा दीपिका कुंवर की बीमारी से मत्यु हो गयी। दीपिका कुंवर को आखिरी सफर में किसी अपने ने उसे कांधा नहीं दिया। कारण दीपिका का अपनी जाति के बाहर विवाह करना। मृतका के पति की मृत्यु एक माह पूर्व ही हो चुकी है। हालाँकि उसका भी अंतिम संस्कार महाराणा प्रताप सेना ने ही किया था। अभी भी दीपिका का अंतिम संस्कार हिन्दू रीती रिवाज़ से महाराणा प्रताप सेना ने ही किया। मृतका अपने पीछे 4 बच्चो को भी छोड़ गयी है।

 | 

मृतका दीपिका कुंवर एक मात्र चार बच्चो का सहारा थी जिसकी आज बीमारी से मत्यु हो गयी और दुनिया छोड़ गई। सबसे बड़ा बेटा किशन सिंह 11 वर्ष का है उससे तीन छोटे भाई बहन को तो मालूम ही नही की उनकी माँ की मत्यु हो गयी। पिता राजपूत होने व माता दूसरी जाति की होने से परिवार व समाज के लोगो ने मुह मोड़ लिया। हिरण मगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल में दम तोड़ने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोगो का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अंततः महाराणा प्रताप सेना को सूचना दी गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

महाराणा प्रताप सेना की टीम दारा अशोक नगर मोक्ष धाम पर बड़े बेटे 11 वर्ष किशन सिंह के हाथों अंतिम संस्कार कराया गया गरीब होने व कोई सहारा नही दिखने पर महाराण प्रताप सेना द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इस सेवा कार्य मे प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, प्रेम शंकर पालीवाल, अजीत कुमार, भेरू सिंह, रंजीत सिंह, दीप लाल मेनारिया, विनोद प्रजापत, शिव सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, राघवेंदर सिंह, सुरेश पटेल, राम सिंह चुंडावत, दिलीप, नंद राज भारती, अम्बा लाल द्वारा हिन्दू विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News