भीषण गर्मी के मौसम में भी यहां ठंड से कांप रहे लोग, कंबल-रजाई ओढ़ने को मजबूर

 | 
भीषण गर्मी के मौसम में भी यहां ठंड से कांप रहे लोग, कंबल-रजाई ओढ़ने को मजबूर 

Udaipur Times, Coldest Places : जून में जहां हरियाणा राजस्थान, UP, MP, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-NCR सहित कई जगहों पर भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है वहीं, रोहतांग में माइनस तापमान और ठंडी हवाएं लोगों को भीषण गर्मी से बच्चा रही है। यहां देशभर के लोग यहां आकर बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं।

पर्यटन नगरी मनाली का फेमस टूरिस्ट स्पॉट रोहतांग दर्रा में अब जमकर बर्फ पड़ रही है। समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग का नजारा अब बिल्कुल अद्भुत दिखाई देता है। चारों तरफ बर्फ की सफेद मोटी चादर चढ़ी है। Coldest Places

रोहतांग दर्रा के पहाड़ों पर हल्की धुंध पसरी है। चेहरे को छूती सर्द हवाएं और बादलों के बीच झांकती धूप लोगों को मंत्रमुग़द कर रही है। यहां लोग कम्बल-रजाई ओढ़कर सो रहे हैं।

रोहतांग में माइनस तापमान और ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं। यहां आप स्नो स्कूटर और घुड़सवारी का आनंद ले ले सकते हो तो साथ ही स्कीइंग कर सकते है। Coldest Places

 थकान दूर

रोहतांग में हल्की बर्फबारी तो कभी फुहारें और कभी घने बादलों के बीच खुलते बर्फीले दृश्य लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। Coldest Places

खुश टूरिस्ट

पर्यटकों का कहना है कि गर्मी से सीधे यहां आकर मौसम पूरी तरह बदल गया है। बर्फ के बीच आकर काफी अच्छा लग रहा है। 

आनंद ले रहा सैलानी

रोहतांग में साल के अधिकांश समय बर्फ रहती है, जिससे यह जगह गर्मी से राहत पाने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। Coldest Places रोहतांग में माइनस तापमान का अनुभव पर्यटकों को बेहद आकर्षित कर रहा है। खासकर मई और जून के महीने में इस तरह के नजारे पर्यटकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News