राज्य बजट में सबका रखा ख्याल: उदयपुर के लिए नगर निगम का तोहफा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्य विधानसभा में वर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया, मुख्यमंत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्य विधानसभा में वर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया, मुख्यमंत्री जहां रिफाइनरी के मुद्दे पर उत्साहित थे, वहीं उन पर रिश्तेदारों को खान आवंटन मामले में वे विपक्ष के निशाने पर भी रहे ।
उदयपुर के लिए सबसे बड़ा दिन
मुख्यमंत्री ने इस बजट में उदयपुर की जनता की आस पर खरे उतरते हुए उदयपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। गहलोत ने उदयपुर में जनजाति विश्वविद्यालय के ढाचे को मंजूरी दे दी हैं, वही बेणेश्वर मेला यात्रियों के लिए 5 करोड़ की सहायता मंजूरी दी हैं। बजट में उदयपुर अस्पतालों के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा की गई हैं।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा –
कई भर्तिया होंगी इस वर्ष
मुख्य मंत्री ने बजट में 20 हजार चिकित्सा कर्मियों, 8 हजार चिकित्सको, 125 यूनानी चिकित्सक, मदरसे में 1500 नए पैराटीचर, 1500 कृषि पर्वेक्षकों, 20 हजार पद तृतीय श्रेणी शिक्षक, 10 हजार द्वितीय श्रेणी शिक्षक व 1 हजार उर्दू के शिक्षक, 5 हजार शारीरिक शिक्षक, 3 हजार सहायक कृषि अधिकारी, 12 हजार कांस्टेबल, 600 जेल कर्मियों, नि:शुल्क दवा योजना में 2 हजार की भर्ती इस वर्ष सरकार द्वारा करने की घोषणा की गई हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यक समुदाय का भी खासा ध्यान रखा है
अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्रों में 20 छात्रावास खुलेंगे, वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपए की सहायता मिलेगी, मदरसा आधुनिकीकरण योजना में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान, 1500 मदरसा पैराटीचर व 1500 शिक्षकों की होगी भर्ती।
मुख्य मंत्री की मुख्य घोषणाए
निजी अस्पतालों मिलेगा प्रोत्साहन.
200 जननी एक्स्प्रेक्स राज्य के लिए.
15 स्थानों पर चिकित्सा महाविद्यालय.
वृधा और विधवा पेंसन में रियायत.
609 पी.एस.सी केन्द्र खुलेंगे.
घुमन्तु जनजातियो के लिए अलग से फायदा.
अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशी.
वृदा आश्रम को 50% अनुदान.
1 हजार गॉव को 300 करोड़ की सहायता. 5 हजार मछुआरो को सुविधाए तथा 3500 का कर्ज माफ़.
नरेगा में आब 125 दिन का रोजगार.
54246 आवासों का नि:शुल्क निर्माण.
खरीफ की फसलो के लिए तथा उन्नत बीजो के लिए 20 करोड़ की सहायता.
बालिका जन्म पर परिजनों को सहायता में 1000 अतिरिक्त.
प्रदेश में 3 कृषि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा.
25 नए आई.टी.आई का गठन.
18 बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की मंजूरी.
फल व सब्जी कर में राहत.
गुटका व तम्बाकू का कर 50 से बढकर 65 फीसदी.
श्री गंगानगर में पक्षी अभ्यारण.
10वि/ 12वि टॉपर को लेपटाप और 8वि तापर को टेबलेट.
150 करोड़ राज्य विकास योजना के लिए मंजूर.
जोधपुर में म=विक्सित्र होगी साइंस सिटी