कुकर्मी बाबा महंत रामशरण दास पुलिस के हत्थे चढ़ा
उदयपुर के युवक का अपहरण कर उनके साथ कुकर्म करने वाले एवं युवक को मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले नागौर के भक्तिधाम पीठ के महंत रामशरण दास नामक ढोंगी एवं कुकर्मी बाबा को उदयपुर की घंटाघर थाना पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेंगी।

उल्लेखनीय है की गत दिनों पीड़ित युवक की माँ की रिपोर्ट के अनुसार नागौर जिले के डीडवाना स्थित भक्तिधाम पीठ के महंत रामशरण दास ने उसके पुत्र को फेसबुक के ज़रिये दोस्ती कर अपने चंगुल में फंसा कर नागौर बुला लिया तथा नागौर और पुष्कर में बाबा और उनके अन्य भक्तो ने युवक के साथ कुकर्म किया। युवक के साथ मारपीट और मानसिक यंत्रणा भी दी गई। किसी तरह युवक बाबा के चंगुल से निकलकर उदयपुर पहुंचा और परिजनों को सुचना दी। जिस पर युवक की माँ ने घंटाघर थाना में आरोपी बाबा महंत रामशरण दास के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
घंटाघर थाना पुलिस युवक की माँ की तहरीर पर जब नागौर पहुंची तो उक्त ढोंगी एवं कुकर्मी बाबा महंत रामशरण दास वहां से फरार हो गया। साइबर सेल आरोपी बाबा के मोबाईल को ट्रेक करते हुए गुजरात के जूनागढ़ जा पहुंची। जूनागढ़ के रामटेकरी मंदिर के पास यह आरोपी महंत रामशरण दास भेस बदलकर घूमता हुआ पाया गया। सीआई गोपाल चंदेल, कांस्टेबल जगदेव और राजपाल की टीम उसे गिरफ्तार कर उदयपुर ले आई है।