ईमानदारी की मिसाल: ऑटो चालक ने पर्यटक को लौटाया खोया हुआ iPhone

मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने उदयपुर के ऑटो चालक

 | 
Honest auto driver Mahendra Soni from Udaipur returning a lost iPhone to a Mumbai tourist

उदयपुर,1 जनवरी 2026  -  ईमानदारी की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। कपासन जिला चित्तौड़गढ़ निवासी एवं वर्तमान में सेक्टर-14, सीए सर्किल, जिला उदयपुर में रह रहे ऑटो चालक महेंद्र सोनी ने मुंबई से घूमने आए एक पर्यटक का खोया हुआ iPhone लौटाकर मानवता और ईमानदारी का परिचय दिया।

 हाथीपोल थाना इंचार्ज  से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी पर्यटक मृणाल मोहन सोमवंशी उदयपुर भ्रमण के दौरान ऑटो में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका iPhone ऑटो में ही छूट गया। बाद में ऑटो चालक महेंद्र जी को वाहन की सफाई के दौरान मोबाइल मिला।

मोबाइल मिलने के बाद महेंद्र ने बिना किसी लालच के मोबाइल के असली मालिक का पता लगाया और उसे सुरक्षित रूप से लौटाया। हाथीपोल की ओर मोबाइल लौटाए जाने पर पर्यटक ने ईमानदार ऑटो चालक का आभार व्यक्त किया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने ऑटो चालक महेंद्र जी की ईमानदारी की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News