पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में सुखाडि़या यूनिवर्सिटी का शानदार प्रर्दशन
बरकतुल्ला विश्वविद्यालयी भोपाल की मेजबानी में गत सप्ताह आयोजित पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी शतरंज पुरूष प्रतियो
बरकतुल्ला विश्वविद्यालयी भोपाल की मेजबानी में गत सप्ताह आयोजित पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी शतरंज पुरूष प्रतियोगिता में सुखाडि़या विश्वविद्यालयी के खिलाडि़यों ने शानदार प्रर्दशन करते हुए पहली छः टीमों में अपना स्थान बनाया।
जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल प्रभारी डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है। जबकि उक्त प्रतियोगिता में भाग ले रही 52 टीमों में से सुखाडि़या विश्वविद्यालय ने छठें स्थान पर रहा। टीम के सदस्य सुरज साहू, गौरव जैन, गजेन्द्र जोशी , धीरज निहालनी, भव्य गहलोत, धवलराज कुमावत ने कुल 09 मैचों में 12 अंक बटोरे। टीम मैनेजर राहूल व्यास थे।
