आबकारी ने पकड़ी अवैध शराब की खेप
आबकारी दस्ते ने आज सूत्रों की सुचना पर कार्यवाही करते हुए प्रताप नगर चौराहे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा,
| Feb 10, 2013, 17:13 IST
आबकारी दस्ते ने आज सूत्रों की सुचना पर कार्यवाही करते हुए प्रताप नगर चौराहे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा, जाँच करने पर ट्रक में भारी मात्रा ने अवैध शराब बरामद की गई।
आबकारी आधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि आज उन्हें जानकारी मिली थी की चितौड़ से भारी मात्रा में शराब उदयपुर आ रही है। आबकारी दल ने प्रताप नगर चौराहे के पास नाकाबंदी करते हुए एक ट्रक को रुकवाया, जाँच करने पर ट्रक में हरियाणा निर्मित शराब के 1003 कार्टून मिले।
आबकारी दल ने अवैध शराब ले जाने के आरोप में चितौड़ निवासी हीरालाल व पूरण सिंह को गिरफ्तार किया है। इस शराब का बाजार कर अनुसार मूल्य 50 लाख आंका जा रहा हैं, यह शराब चितौड़ से डूंगरपुर ले जाई जा रही थी।
