आबकारी विभाग के कार्मिको के साथ मारपीट करने वाला शराब तस्कर गिरफ्तार

पहाड़ा थाना की कार्यवाही 
 | 
आबकारी निरोधक दल खेरवाड़ा से मारपीट कर तीन गाड़ियां छुड़ाकर ले गए थे

उदयपुर 5 दिसंबर 2019।  उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के कार्मिको के साथ मारपीट करने वाले शराब तस्कर को खेरवाड़ा से छाणी रोड पर स्कॉर्पियो गाडी सहित गिरफ्तार किया है। 

जिले के पहाड़ा थाना के एसएचओ रतन सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मान सिंह मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी खेरवाड़ा को खेरवाड़ा छाणी रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है की पिछले माह की 13 तारीख को आबकारी निरोधक दल खेरवाड़ा मय जाब्ता झांझरी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर रहे थे। खेरवाड़ा की तरफ से एक बोलेरो, होंडा सिटी, स्विफ्ट डिज़ायर एवं फिगो कार को रोककर चेक किया तो सभी गाड़ियों में अवैध अंग्रेजी शारब भरी हुई पाई गई थी । 

सभी गाड़ियों और उनके चालकों को जब आबकारी निरोधक दल लेकर जा रहा था तभी सामने से एक स्कॉर्पियो गाडी आई जिनमे मानसिंह और उसके आठ दस आदमियों ने रास्ता रूकर लट्ठ से हमला कर आबकारी विभाग के तेजसिंह और मांगीलाल को ज़ख़्मी कर तीनो गाड़ियों को छुड़ाकर ले गए थे ।   
 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News