त्योहारों के मददेनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्टे्रट ने एक आदेश जारी कर दीपावली सहित, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, मोहर्रम एवं गुरू नानक जयंती पर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस थाना क्षेत्रावार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। जिला मजिस्ट्रेट विकास एस.भाले ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सुरजपोल, भुपालपुरा, प्रतापनगर […]
जिला मजिस्टे्रट ने एक आदेश जारी कर दीपावली सहित, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, मोहर्रम एवं गुरू नानक जयंती पर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस थाना क्षेत्रावार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।
जिला मजिस्ट्रेट विकास एस.भाले ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सुरजपोल, भुपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी थाना क्षेत्रा का कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जबकि उपखण्ड अधिकारी गिर्वा को हाथीपोल, घण्टाघर, धानमण्डी, अम्बामाता एवं सुखेर, जनजाति परियोजना अधिकारी को गोवर्धन विलास एवं नार्इ थाना क्षेत्रा तथा गिर्वा तहसीलदार को उदयपुर शहर एवं देहलीगेट क्षेत्रा के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
