जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर जिले में 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा पर्व पर कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा तहसीलदार पन्नालाल रेगर, हाथीपोल, घण्टाघर, धानमण्डी अम्बामाता व सुखेर क्षेत्र के लिए बड़गांव तहसीलदार वीरभद्र सिंह चौहान तथा घण्टाघर थाना क्षेत्र के जगदीश मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए यूआईटी तहसीलदार गोवर्धन सिंह झाला को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। वहीं संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

 

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्तउदयपुर जिले में 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा पर्व पर कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा तहसीलदार पन्नालाल रेगर, हाथीपोल, घण्टाघर, धानमण्डी अम्बामाता व सुखेर क्षेत्र के लिए बड़गांव तहसीलदार वीरभद्र सिंह चौहान तथा घण्टाघर थाना क्षेत्र के जगदीश मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए यूआईटी तहसीलदार गोवर्धन सिंह झाला को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। वहीं संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

14 जुलाई को शहर में निकलने वाली रथ यात्रा के मौके पर आॅनरूट रथ यात्रा के आगे गिर्वा तहसीलदार पन्नालाल रेगर, रथयात्रा के मध्य बड़गांव तहसीलदार वीरभद्र सिंह चौहान, आॅनरूट रथ यात्रा के पीछे उप पंजीयक हरिसिंह राजपुरोहित, घण्टाघर चैराहा से चौखला बाजार, तीज का चौक, धानमण्डी स्थल चौराहा हेतु अतिरिक्त आयुक्त (देवस्थान) दिनेश कोठारी, आरएमवी चौराहा, कालाजी गोराजी, रंगनिवास चौराहा से जगदीश चौक तक के लिए एसीईओ मुकेश कुमार कलाल तथा सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से रथ यात्रा सम्पन्न होने तक जिला आबकारी अधिकारी गोविन्दसिंह देवडा कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट

कलक्टर के आदेशानुसार नगर विकास प्रन्यास के विशेषाधिकारी ओ.पी.बुनकर, गिर्वा के उपखण्ड मजिस्ट्रेट लोकबन्धु तथा नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) से निरंतर सम्पर्क बनाए रखेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal