छात्रसंघ चुनाव में कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालयों एवं उदयपुर स्थित अन्य महाविद्यालयों में 31 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न महाविद्यालयों तथा एमपीयूएटी सीटीएई, होम साईन्स, डेयरी आदि काॅलेजों के मतगणना स्थलों के लिए बड़गांव तहसीलदार वीरभद्र सिंह चौहान, काॅमर्स व साइन्स काॅलेज के लिए एसडीएम गिर्वा लोकबंधु, आरएनटी मेडिकल काॅलेज तथा एमजी काॅलेज के लिए उप पंजीयक प्रथम सोहनलाल शर्मा, आरसीए व फिशरीज काॅलेज के लिए जिला रसद अधिकारी गितेश श्री मालवीया, वीवीआरआई व आयुर्वेद काॅलेज के लिए नायब तहसीलदार बडगांव ध्यानचंद दलाल, गुरुनानक गर्ल्स पीजी काॅलेज के लिए जिला आबकारी अधिकारी गोविन्दसिंह देवडा, उपखण्ड क्षेत्र स्थित विभिन्न महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के चुनाव के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट को कार्यपालक मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया हैं।