छात्रसंघ चुनाव के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

ध्मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं इनसे संबंध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के दौरान आवंटित चुनाव स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं।

 | 

ध्मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं इनसे संबंध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के दौरान आवंटित चुनाव स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने एक आदेश जारी कर गिर्वा उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सुखाडि़या विवि परिसर के आर्ट्स एवं विधि महाविद्यालय स्थलए गिर्वा तहसीलदार फूलाराम सोलंकी को एमपीयूएटी परिसर के अलावा सीटीएईए होमसाइंसए डेयरी कॉलेज, पेसिफिक व गीतांजली कॉलेज परिसर, उप पंजीयक (द्वितीय) बद्रीलाल सुथार को कॉमर्स व साइंस कॉलेजए पश्चिमी क्षेत्र संास्कृतिक केन्द्र के अति. निदेशक सुधांशु सिंह को बीएन कॉलेज व पीजी कॉलेज, सहायक भू.प्रबंध अधिकारी संदीप अरोड़ा को आरएनटी मेडिकल कॉलेज, वन बंदोबस्त अधिकारी राजेन्द्र भारद्वाज को एमजी कॉलेज, बड़गांव तहसीलदार हरिसिंह राजपुरोहित को आरसीए एवं फिशरिश कॉलेज, भूमि अवाप्ति अधिकारी गोविन्द्र सिंह देवड़ा को वीबीआरआई कॉलेज व आयुर्वेद कॉलेजए पटवार प्रशिक्षण केन्द्र के तहसीलदार योगेश अग्रवाल को गुरूनानक गर्ल्स व पीजी कॉलेज के साथ ही अन्य सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने.अपने क्षेत्र के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में चुनाव दौरान कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

इसके साथ ही संबंधित थानाधिकारियों को अपने.अपने थाना क्षेत्र में नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहकर कानून व्यवस्था में सहयोग के निर्देश दिए गए है। अधिकारियों की ओर से लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की जानकारी संबंधित डीनध्प्राचार्यए मुख्य चुनाव अधिकारी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता को दी जाएगी साथ ही उनके द्वारा मतदान एवं मतगणना स्थलों पर की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News