देशव्यापी हडताल को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
केन्द्रीय श्रम संगठनों की समन्वय समिति की ओर से सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ हडताल को देखते हुए जिले एवं शहर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

जिला मजिस्ट्रेट विकास एस. भाले ने बताया कि उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं।
इसके साथ ही जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को उनके क्षेत्र का इस अवधि के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट के तहत विभिन्न शक्तियां प्रदत्त की गई हैं।