विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अप्रेल माह में चेटीचण्ड, नव संवत्सर, डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती, राम नवमी, महावीर जयन्ति एवं हनुमान जयन्ति के अवसर पर शहर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी पुलिस थाना क्षेत्र वार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

 | 

जिला मजिस्ट्रेट विकास एस.भाले ने इस आशय के जारी आदेश में बताया कि सूरजपोल, भुपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हाथीपोल, घण्टाघर, धानमण्डी, अम्बामाता, एवं सुखेर थाना क्षेत्र के गिर्वा के उपखण्ड मजिस्ट्रेट, गोवर्धन विलास एवं नाई के लिए जनजाति परियोजना अधिकारी तथा उदयपुर शहर एवं देहलीगेट के लिए गिर्वा तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News