राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सिटी पेलेस में प्रदर्शनी

उदयपुर। 26 मार्च 2019 महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से सिटी पेलेस के ‘शिल्प सभा का दरीखाना’ में राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 26 मार्च से 7 अप्रेल 2019 तक प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

 | 
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सिटी पेलेस में प्रदर्शनी

विभिन्न रियासतों के चरणबद्ध विलय के पश्चात् भारत के उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल 30 मार्च 1949 को नवीन वृहद राजस्थान राज्य के उदघाटन हेतु उदयपुर पधारें। सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ उदयपुर के महाराणा भूपालसिंहजी व अन्य सदस्य।

उदयपुर। 26 मार्च 2019 महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से सिटी पेलेस के ‘शिल्प सभा का दरीखाना’ में राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 26 मार्च से 7 अप्रेल 2019 तक प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

30 मार्च 1949 में मेवाड़ के राजस्थान में सम्मिलित होने के निर्णय ने अन्य बड़ी रियासतों को भी शामिल होने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वृहद राजस्थान का निर्माण हुआ। भारत के उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 30 मार्च 1949 को इसका औपचारिक उद्घाटन किया था। इसमें शेष रियासतों का भी विलय हुआ तब ‘वृहत्तर राजस्थान संघ‘ बना और महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख घोषित किया गया। यही दिवस अब ‘राजस्थान स्थापना दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News