प्रदर्शनी सृजन का उद्घाटन

ज्योति बा फूले जयन्ति समारोह के अन्तर्गत आज दिनांक 09.04.2015 क

 | 

ज्योति बा फूले जयन्ति समारोह के अन्तर्गत आज ज्योति बा फूले टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं राम किशन शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. साधना कोठारी, चेयरमेन शिक्षा संकाय, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान तथा शिक्षक प्रशिक्षण से सम्बन्धित महाविद्यालय में सृजित किए हुए चार्ट एवं मॉडल प्रदर्शित किए तथा अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री निर्माण का प्रदर्शन किया एवं देश-विदेशों के महापुरूषों, वैज्ञानिक एवं समाज सुधारकों का जीवन परिचय एवं भारतीय ध्वज के विकास की यात्रा का सचित्र वर्णन भी प्रदर्शनी में किया गया।

प्रो. साधना कोठारी ने प्रदर्शनी के विषय व निर्मित सामग्रियों का अवलोकन कर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा सभी छात्राध्यापकों से अपील करी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर भी इस तरह की जागरूकता को बनाए रखने के लिए कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. मनीष सक्सेना, डॉ. भंवरलाल नागदा, श्यामसुन्दर भट्ट, दिवाकर माली, अंजना सेठ आदि द्वारा प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News