कला, मूर्तिशिल्प की प्रदर्शनी 28 से बागौर की हवेली में
कन्टेम्परेरी आर्ट ग्रुप ऑफ राजस्थान ’’आकार’’ की ओर से पेन्टिंग, प्रिन्ट्स, ड्राइंग्स एवं स्कल्पचर्स की प्रदर्शनी 28 मई से उदयपुर के पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की कला वीथि (बागोर की हवेली) में आयोजित होगी। आकार आर्ट ग्रुप के सचिव प्रह्लाद शर्मा ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ 28 मई की पूर्वाह्न 11.30 बजे जाने-माने कलाविद् प्रो. सुरेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा जबकि अध्यक्षता प्रो. एल.एल.वर्मा करेंगे।

जाने-माने कलाकार लेंगे भाग
श्री शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थान एवं दिल्ली के जाने-माने 16 कलाकारों की लगभग 70 से अधिक कलाकृतियां एवं मूर्ति शिल्पकला प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी में हर कला के अपने अलग अंदाज़ देखने को मिलेंगे, जिसमें आधुनिक एवं समसामयिक कलाओं का सम्मिश्रण समाहित होगा। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए अवलोकन के लिए सुबह 11 से शाम 7 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।