कला मण्डल के स्थापना दिवस समारोह पर लगेगी शिल्प एवं क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी

गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी दिनांक 22 फरवरी से 1 मार्च तक देश के विभिन्न भागों से आए हुए शिल्पियों, क्राफ्ट्स मैन द्वारा प्रदर्शनी लगेगी एवं बिक्री भी की जाएगी ।

 | 

कला मण्डल के स्थापना दिवस समारोह पर लगेगी शिल्प एवं क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी

भारतीय लोक कला मण्डल के 66वें स्थापना दिवस समारोह पर 22 फरवरी से 1 मार्च तक क्राफ्ट्र एवं शिल्पियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।

संस्था के सहायक निदेशक, गोवर्धन सामर एवं मानद सचिव, रियाज तहसीन ने बताया की गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी दिनांक 22 फरवरी से 1 मार्च तक देश के विभिन्न भागों से आए हुए शिल्पियों, क्राफ्ट्स मैन द्वारा प्रदर्शनी लगेगी एवं बिक्री भी की जाएगी । ये प्रदर्शनी प्रति दिन प्रातः 9 बजे से सायंकालीन प्रदर्शनों के पश्चात् तक चलती रहेगी इसमें देश के कई दूर दराज के हिस्सों से आए शिल्पी, क्राफ्ट्र मैन आदि अपनी कला वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री करेंगे ।

सामर ने बताया की गत् वर्ष भी प्रदर्शनी में अच्छे अच्छे शिल्पियों ने भाग लिया था ओर उन्हें अच्छी बिक्री का लाभ मिला था, जिससे उनकी कला वस्तुओं एवं शिल्पियों को प्रोत्साहन मिला । इसी को ध्यान में रख कर इस बार देश के कई अन्य शिल्पियों को आमंत्रित किया गया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News