आधुनिक कृषि यन्त्रों एवं सेन्सर की प्रदर्शनी
भारतीय कृषि अभियन्ताओं के 48 वें वार्षिक अधिवेषन में आधुनिक एवं उच्च तकनीकी कृषि उपकरणों एवं यन्त्रों की प्रदर्षनी का उद्घाटन एम पी यू ए टी के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने किया ।
भारतीय कृषि अभियन्ताओं के 48 वें वार्षिक अधिवेषन में आधुनिक एवं उच्च तकनीकी कृषि उपकरणों एवं यन्त्रों की प्रदर्षनी का उद्घाटन एम पी यू ए टी के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने किया ।
प्रो. गिल ने कहा कि आधुनिक तकनीकों का ज्ञान हमारे देश के गरीब किसानों तक पहुँचाना बहुत जरुरी है तब ही इन आधुनिक यन्त्रों का उपयोग कृषि क्षेत्र में व्यापक रूप से हो सकेगा एवं भारतीय कृषि नये आयाम तक पहंुचेगी।
उन्होनें कहा कि नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग से भी ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य उन्नत प्रकार से किये जा सकते हैं । उन्होनें इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय की अभियान्त्रिकी के शोध द्वारा सृजित उन्नत तकनीकी ज्ञान को किसानों तक पहुँचाकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा सकता है।
प्रदर्शनी में फार्म मशीनरी एवं पावर अभियान्त्रिकी, नवीनीकरण ऊर्जा अभियान्त्रिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अभियान्त्रिकी की विभिन्न स्टॉल लगाई गई जिसमें मुख्यतः वी एस टी टिलर टैªक्टर लिमिटेड, सिया बायो गैस संयत्र, एमील लिमिटेड नई दिल्ली मोनाड टोरक सेन्सर, गौतम थ्रेशर, मानसर रोटरी टिलर आदि ने अपने नवीनतम यंत्रों की श्रंखला प्रदर्षित की ।
कृषि अभियन्ताओं के 48 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में आये वैज्ञानिकों एवं अभियन्ताओं आदि ने इस प्रदर्शनी को रुचि लेकर देखा एवं उपस्थित प्रतिनिधी अभियन्ताओं से इनके कार्यकलाप एवं क्षमताओं पर जानकारी ली।
