चित्रकार श्री शर्मा के चित्रों की प्रदर्शनी सम्पन्न
हैदराबाद के मशहूर साहित्यकार एवं चित्रकार श्री कन्हैयालाल शर्मा के कोलाज चित्रों की उदयपुर सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में दो दिवसीय प्रदर्शनी शुक्रवार रात सम्पन्न हो गई। इसका समापन वयोवृद्ध चित्रकार एसआईईआरटी उदयपुर के पूर्व सहायक निदेशक श्री बशीर अहमद परवेज ने पेंटिंग उतार कर किया।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री बशीर अहमद ने प्रदर्शनी आयोजन के लिए श्री शर्मा की दोनों पुत्रियों उर्मिला एवं नीना की सराहना की और प्रदर्शनी की आशातीत सफलता के लिए बधाई दी। श्री अहमद ने प्रदर्शनी में विमोचित शर्मा के काव्य संग्रह ‘सितारे मिल न सके’ को बहुत ही प्रभावशाली एवं भाव प्रवण बताया और कहा कि यह काव्य वातावरण तथा भावनामय जीवन का अनोखा संगम है।
आरंभ में प्रदर्शनी आयोजकों उर्मिला पुरोहित एवं नीना सिखवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और वयोवृद्ध चित्रकार श्री बशीर अहमद को काव्य संग्रह भेंट किया। इससे पूर्व चित्रकारों तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमियों ने प्रदर्शनी को देखा तथा सराहा।