बागोर की हवेली में शारदा सिंह ‘शालू’ के चित्रों की प्रदर्शनी ‘‘नवांकुर’’

वाराणसी की चित्रकार शारदा सिंह ‘शालू’ के चित्रों की प्रदर्शनी शुक्रवार को बागोर की हवेली सिथत कला वीथी में प्रारम्भ हुई। प्रदर्शनी में शारदा सिंह तथा उनकी संस्था अभ्यूदय के बालकों द्वारा बनाये गये चित्र प्रदर्शित किये गये है जिनमें लोक कल्याणकारी व बाल सुलभ चित्रों के साथ शारदा के बनाये भाव प्रवण चित्र प्रदर्शित किये गये हैं

 | 
बागोर की हवेली में शारदा सिंह ‘शालू’ के चित्रों की प्रदर्शनी ‘‘नवांकुर’’

वाराणसी की चित्रकार शारदा सिंह ‘शालू’ के चित्रों की प्रदर्शनी शुक्रवार को बागोर की हवेली सिथत कला वीथी में प्रारम्भ हुई। प्रदर्शनी में शारदा सिंह तथा उनकी संस्था अभ्यूदय के बालकों द्वारा बनाये गये चित्र प्रदर्शित किये गये है जिनमें लोक कल्याणकारी व बाल सुलभ चित्रों के साथ शारदा के बनाये भाव प्रवण चित्र प्रदर्शित किये गये हैं।

प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान, मोहन लाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कला संकाय के डॉ. मदन सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रदर्शनी में शारदा ने महिलाओं के आवक्षों को विभिन्न भवों के साथ मानेरम रंगों के संयोजन से दर्शाया है। फिलॉसफी में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त शौकिया चितेरी शारदा ने इसके अलावा प्रदर्शनी में उनके द्वारा संचालित संस्था अभ्यूदय के बाल चित्रकारों द्वारा रचित चित्र कृतियों का प्रदर्शन भी किया है जिसमें लोक तत्वों के साथ जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाया गया है।

उद्घाटन अवसर पर मूर्तिकार ज्ञान सिंह, चित्रकार ललित शर्मा, ज्वाला प्रसाद कलोसिया, अतिरिक्त निदेशक सुधांशु सिंह आदि उपस्थित थे।  प्रदर्शनी आगामी 22 जनवरी तक चलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News