छात्राओं द्वारा लगाई गई राखी एंव कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी
वस्त्र एवं परिधान अभिकल्पन विभाग, होम सांईस कॉलेज, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय के तत्वावधान् में छात्राओं द्वारा राखी व अन्य कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। तृतीय व चतुर्थ वर्ष की छात्राओं द्वारा ट्रेडिशनल व मार्डन थीमस् पर कई प्रकार की राखियाँ, बच्चों के लिए गिफ्ट पैकिंग, पूजा की सुन्दर थालियाँ, मौली-कुमकुम, मिश्री पैकिंग इत्यादि तैयार किये गये।

प्रो. ओ.पी. गिल, कुलपति द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से छात्राओं की व्यावसायिक क्षमता में निखार आता है, उनकी सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं।
महाविद्यालय की डीन प्रो. आरती साँखला ने बताया कि होम सांईस कॉलेज में छात्राओं के सर्वांगिण विकास पर केन्द्रित पाठ्यक्रम चलाया जाता है जिससे छात्राएँ स्वरोज़गार सृजित कर अपने व्यक्तित्व में निखार लाती है। हर विभाग की छात्राओं द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन किये जाते है।
इस अवसर पर प्रो. आरती साँखला, डीन कॉलेज ऑफ होम सांईस, प्रो. रेनू मोगरा, विभागाध्यक्षा, फूड एण्ड न्यूट्रीषन विभाग तथा डॉ. प्राची अविनाष द्वारा लिखी गई प्रायोगिक पुस्तिका का विमोचन भी प्रो. ओ.पी. गिल द्वारा किया गया।
यह प्रदर्शनी राखी के अवसर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विभाग में आमजन के लिए अवलोकन व विक्रय हेतु जारी रहेगी।