मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा योजना पर प्रदर्शनी
पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आज मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा योजना पर एक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आज मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा योजना पर एक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उदघाटन डॉ. आर.के तंवर एवं अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. लक्ष्मणाल राठौड ने किया. इस मौके पर उप निदेशक डॉ. महेश कपिला के नेतृत्व में संस्थान के अधिकारी डॉ. राकेश पोखरना एवं संस्थान के विधार्थियों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया।
उप निदेशक डॉ. महेश कपिला ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा योजनान्तर्गत दी जाने वाली समस्त नि:शुल्क दवाओं का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी ने अवगत कराया कि इस प्रदर्शनी में विधार्थियों द्वारा तैयार किये गय स्लोगन को प्रदर्शित किया गया। साथ ही इस संस्थान द्वारा प्रकाशन की गर्इ समस्त सामग्री को भी प्रदर्शित किया गया। छगाणी ने बताया कि इस प्रदर्शनी की गोष्ठी में सभी ने इसे आमजन के लिये बहुत ही उपयोगी बताते हुए इस प्रकार की प्रदर्शनी ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करने पर जोर दिया।