हिन्दुस्तान जिंक़ के परिसर में खान एवं प्रचालन सुरक्षा संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन।
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में आज सुरक्षा संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में खान एवं सुरक्षा संबंधित उपकरणों की भी जानकारी दी गई तथा किस प्रकार प्रचालन में इन उपकरणों का उपयोग किया जाता है, कर्मचारियों के परिवारों को बताया गया।
The post
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में आज सुरक्षा संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में खान एवं सुरक्षा संबंधित उपकरणों की भी जानकारी दी गई तथा किस प्रकार प्रचालन में इन उपकरणों का उपयोग किया जाता है, कर्मचारियों के परिवारों को बताया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री अनिल कुमार दास, उपनिदेषक एवं श्री संजीव कुमार, उपनिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र तथा हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल ने किया। साथ ही उपस्थित रहे श्री अमिताभ गुप्ता, मुख्य वित्तीय अधिकारी, श्री एल.एस. शेखावत, मुख्य प्रचालन अधिकारी (खनन), श्री विकास शर्मा, मुख्य प्रचालन अधिकारी (स्मेल्टर्स) श्री वी. जयरमन, हेड-एच.एस.ई. तथा हिन्दुस्तान जिं़क की सभी ईकाइयों के इकाई प्रमुख।
हिन्दुस्तान ज़िक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल ने हिन्दुस्तान ज़िक की सभी सुरक्षा की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। हिन्दुस्तान जिंक़ में सभी ईकाइयों में सुरक्षा के उत्कृष्ट उपाय किये गये है। आज की प्रदर्शनी के माध्यम से हम ना सिर्फ हमारे कर्मचारियों को तथा उनके परिवारों को भी सुरक्षा संबंधित संदेष दे रहे हैं साथ ही हम यह भी बताना चाहते हैं कि उनके परिवार का जो भी सदस्य हमारे प्रचालन में कार्यरत है वह पूर्णरूप से सुरक्षित है।
श्री एल.एस. शेखावत, मुख्य प्रचालन अखिकारी (खनन) ने बताया कि कार्य स्थल पर सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। खदानों में कार्य करना चुनौतिपूर्ण होता हैं इसलिए सुरक्षा नियमों को कड़ाई से पालन किया जाता है। श्री विकास शर्मा, मुख्य प्रचालन अधिकारी (स्मेल्टर्स) ने इस अवसर पर बताया की हमें कार्य के साथ-साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी। प्रदर्शनी के माध्यम से कर्मचारियों के परिवार सदस्यों को सुरक्षा नियमों एवं उपायों के बारे में अवगत कराने की जरूरत है।
श्री अनिल कुमार दास, उपनिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र ने बताया कि भूमिगत खदान अपने आप में एक चुनौतिपूर्ण कार्य है। हिन्दुस्तान जिंक़ ना सिर्फ सुरक्षा के प्रति जागरूक है बल्कि उसका निर्वाह भी उच्चतम तरीके से कर रही है। हिन्दुस्तान जिंक़ की सभी खदानों एवं प्रचालनों में कर्मचारियों को नियमिततौर पर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहा है।
श्री नवीन कुमार सिंघल, निदेशक (परियोजनाएं) ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक़ की विस्तार परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ट तकनीक का उपयोग किया जाता है। सभी तरह की नयी योजनाओं में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाता है। श्री अमिताभ गुप्ता, मुख्य वित्तीय अधिकारी ने कार्य के साथ-साथ वास्तविक जीवन में भी सुरक्षित रहने पर जोर दिया।
हिन्दुस्तान जिंक़ के पवन कौशिक, हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन एम्पलॉयज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘‘बींग सेफ’’ कार्यक्रम चला रहे हैं जिसके तहत वह स्वयं अब तक 800 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से मिल चुके तथा ना सिर्फ प्रचालन सुरक्षा बल्कि आम जिन्दगी में सुरक्षा के महत्व पर कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं। पवन कौशिक ने बताया कि सुरक्षा केवल परिसरों तक सीमित नहीं है हमें सड़क सुरक्षा पर भी बहुत जोर देना होगा। एक व्यक्ति की सुरक्षा पर पूरा परिवार टिका होता है तथा उसका सुरक्षित रहना पूरे परिवार को सुरक्षित रखता है।
इस अवसर पर प्रधान कार्यालय के कर्मचारियों के बच्चों एवं महिलाओं ने भी सुरक्षा प्रदर्शनी में उत्साह से भाग लिया। बच्चों एवं महिलाओं ने फायर सुरक्षा, होम सुरक्षा, रोड़ सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के पोस्टर्स बनायें एवं प्रदर्शनी में लगाये। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक़ के मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्री सुनील दुग्गल ने बच्चों द्वारा बनाये सुरक्षा आरोहण के पोस्टर का उदघाटन किया और बच्चों को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पुरस्कृत भी किये।
समारोह में हिन्दुस्तान जिंक़ की प्रत्येक ईकाई ने भाग लिया। सभी इकाईयों ने सुरक्षा के प्रति बेहतर प्रदर्शन किया तथा श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाईयों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रदर्शनी में सिन्देसर खुर्द एवं राजपुरा दरीबा खदान-प्रथम, कायड़ खदान-द्धितीय तथा जिंक़ स्मेल्टर देबारी एवं रामपुरा अगुचा खदान-तृतीय रही।
इस अवसर पर कंपनी की सभी इकाईयों के इकाई प्रधान एवं वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान कार्यालय से सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक़ अपने सुरक्षा अभियान आरोहण का तृतीय वर्ष मना रहा हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal