बजट में उम्मीद – फिल्मसिटी निर्माण मांग पर गौर करें मुख्यमंत्री

राजस्थान फिल्म संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से आगामी 12 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट में फिल्मसिटी की घोषणा करने मांग कर इसे बजट में जगह मिलने की उम्मीद जतायी है। उम्मीद है पिछले लम्बे समय से शहर में फिल्मसिटी निर्माण की जा रही मांग पर मुख्यमंत्री गौर करेगी।

 | 

समिति अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर में फिल्मसिटी निर्माण होने पर न केवल राज्य सरकार को सालाना अरबों रूपयों का राजस्व प्राप्त होगा वरन् रोजगार का भी सृजन होगा। प्रति दिन इस फिल्मसिटी से लगभग 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जो राज्य सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में रोजगार सृजन की कहीं गई बात को बल मिलेगा।

फिल्मसिटी निर्माण होने पर राज्य के हेरिटेज होटल्स एवं हेरिटेज स्थलों पर फिल्म शूटिंग प्रमोशन होगा। साथ ही सरकार शाही शादियों एवं वेडिंग डेस्टिनेशन को फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य सरकार से बढ़ावा भी मिलने की उम्मीद है।

प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि राजस्थान में घरेलू, बॉलीवुड एवं हाॅलीवुड फिल्मों एवं विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। यदि यहाँ फिल्मसिटी का निर्माण होता है तो यहाँ रेवेन्यू के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिलेगा। यहाँ फिल्मसिटी निर्माण की अनुमति मिल जाती है तो इसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News