नव निर्वाचित नगर निगम के मेयर एवं पार्षदो से उम्मीद

चांदपोल नागरिक समिति , डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के साझे में आयोजित रविवारीय श्रमदान में पिछोला झील के अमरकुंड क्षेत्र से सडा हुआ मांस, शराब की बोतले, नारियल, जलीय घास, प्लास्टिक बॉटल्स, हवन पूजन सामग्री के साथ ही घरेलू अनुपयोगी सामग्री को मोहन सिंह चौहान, किशन खटीक, बन्टी कुमावत, प्रताप सिंग राठोड, संजय जैन, अजय सोनी, मदन गमेती, ताराचंद कोंदली, कुलदीपक पालीवाल, कमलेश पुरोहित, तेज शंकर पालीवाल, नन्द किशोर शर्मा सहित कई गणमान्य लोगो ने निकाला।

 | 

श्रमदान पश्चात हुए संवाद में नन्द किशोर शर्मा ने पिछोला घाट पर शौच निवृति की रोकथाम नहीं होने पर अफ़सोस प्रकट करते हुए प्रशासन से पुनः गुहार की कि इसकी तुरंत रोकथाम की जाये। तेज शंकर पालीवाल ने नव निर्वाचित नगर निगम के मेयर एवं पार्षदो से उम्मीद जताई कि उदयपुर की झीलों की सुंदरता के साथ जलीय गुणवत्ता को बनाये रखेंगे तथा सीवरेज की समस्या का शीघ्र निदान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News