एक्सपीरिएंस एफीशिएन्सी यात्रा उदयपुर पहुँची

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इण्डिया ने आज शहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके माध्यम से कम्पनी की कारोबारी इकाईयों के समाधानों तथा प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक रोड शो के रूप में किया गया जिसके माध्यम से श्नाइडर इलेक्ट्रिक देश के 50 शहरों में, ऊर्जा एवं स्थायित्व से सम्बन्धित समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के बारे में जानकारी देगी।

 | 
एक्सपीरिएंस एफीशिएन्सी यात्रा उदयपुर पहुँची

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इण्डिया ने आज शहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके माध्यम से कम्पनी की कारोबारी इकाईयों के समाधानों तथा प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक रोड शो के रूप में किया गया जिसके माध्यम से श्नाइडर इलेक्ट्रिक देश के 50 शहरों में, ऊर्जा एवं स्थायित्व से सम्बन्धित समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के बारे में जानकारी देगी।

रोड शो एक्सपीरिएंस एफीशिएन्सी यात्रा की शुरूआत 1 अक्टूबर 2013 को दिल्ली से की गई और आज यह शो उदयपुर पहुंच गया है।

भारत में श्नाइडर इलेक्ट्रिक के 50 साल पूरे होने के अवसर पर इस रोड शो का आयोजन किया गया है। भारत के 50 शहरों में एक्सपीरिएंस एफीशिएन्सी यात्रा के आयोजन के माध्यम से ऐसे कई डिमाण्ड ड्राइवर्स पर प्रकाश डाला जाएगा, जो आर्थिक एवं सरकारी पुर्नसंतुलन, शहरीकरण, डिजीटलीकरण एवं स्थायी संसाधनों के क्षेत्रों में बदलाव का कारण हैं।

यह यात्रा स्थायित्व से सम्बन्धित उन समाधानों तथा ऊर्जा क्षेत्र में उन आधुनिकतम रूझानों पर प्रकाश डालेगी, जो आने वाले समय में हमारे काम करने और सीखने के तरीके को बदल देंगे।

ये समाधान ऊर्जा श्रृंखला में ऊर्जा प्रबन्धन, ऊर्जा की उपलब्धता तथा कारोबार प्रक्रिया के प्रदर्शन से सम्बन्धित जानकारी देंगे। आप चाहे घर में हैं, या कार्यस्थल पर, छोटे नगर में हैं, या बड़े शहर में, हर क्षेत्र में ये आपको ऊर्जा प्रबन्धन से सम्बन्धित समाधान उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम की शुरूआत आज एक विशेष सत्र के साथ की गई जिसमें श्नाइडर इलेक्ट्रिक के विशेषज्ञों ने ऊर्जा से सम्बन्धित समस्याओं, उद्योग जगत के रूझानों तथा अत्याधुनिक समाधानों के बारे में जानकारी दी। एक इन्टरैक्टिव मार्केटप्लेस के डिस्पले के माध्यम से प्रणाली, समाधान एवं प्रौद्योगिकी में आधुनिक विकास का प्रदर्शन करने का प्रयास भी किया गया।

श्नाइडर इलेक्ट्रिक के विभिन्न कारोबार क्षेत्रों जैसे पावर, लाईफस्पेस, निर्माण, उद्योग, ऊर्जा एवं आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) के समाधानों का भी प्रदर्शन किया गया। स्मार्टग्रिड मॉडल कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र था, जिसमें स्मार्टलिंक कम्युनिकेशन के साथ एक्टी 9 का इस्तेमाल किया जाता है और केवल एक क्लिक के साथ उपभोक्ता के वितरण पैनल एवं सुविधा प्रबन्धन प्रणाली के बीच आसान एवं त्रुटि-रहित कम्युनिकेशन किया जा सकता है।

उदयपुर श्नाइडर इलेक्ट्रिक के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है क्योंकि कम्पनी की इस क्षेत्र में सशक्त मौजूदगी है। इस क्षेत्र में इसकी प्रत्यक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करती है कि चैनलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को सभी उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जाएं। इन उत्पादों में श्नाइडर इलेक्ट्रिक के द्वारा पेश किए गए प्रतिस्पर्धी, एवं व्यापक उत्पादों तथा समधानों की सम्पूर्ण रेंज शामिल है।

प्रेस नोट

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News