सार्क देशों के विशेषज्ञ जुटेंगे संगोष्ठी में

सार्क देशों के विद्वजन सोमवार से तीन दिन के लिए झीलों की नगरी में रहकर 21 वीं सदी में सतत विकास के मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। वे यहां सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे।

The post

 | 

संगोष्टी की आयोजन सचिव प्रो. आरती प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण से जुड़ी सामुहिक अवधारणाओं, साझा प्रयासों, भविष्य की नीतियों, जिम्मेदारियों जैसे 15 बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। तीन दिन की इस संगोष्ठी में विभिन्न सत्रों में शोध पत्र पढ़े जाएंगे। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका आदि सार्क देशों से प्रतिनिधि इस संगोष्ठी में भाग लेने उदयपुर आए हैं। डीआरडीओ की ओर से विकसित बायो टायलेट इस संगोष्ठी का आकर्षण रहेगा। डीआरडीओ की टीम इसे यहां प्रदर्शित करेगी। प्रसाद ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में बायो टॉयलेट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। इस बारे में संगोष्ठी में चर्चा की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News