यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर फूल देकर की समझाईश

गुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में उदयपुर के मुख्य सर्कल उदियापोल पर तेज गति से वाहन चलाने, हेलमेट प्रयोग न करने, लाल बत्ती का उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने वालों को फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की गई तथा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

 | 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर फूल देकर की समझाईशउदयपुर, 03 अक्टूबर 2019 परिवहन विभाग की ओर से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं यातायात नियमों की जानकारी देने को लेकर नित्य नवाचार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में उदयपुर के मुख्य सर्कल उदियापोल पर तेज गति से वाहन चलाने, हेलमेट प्रयोग न करने, लाल बत्ती का उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने वालों को फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की गई तथा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर परिवहन निरीक्षकों ने वाहन चालकों को बताया कि जीवन कितना अमूल्य है, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को यह बताया गया कि अधिकतर दुर्घटना बिना हेलमेट के होती है, हेलमेट पहनने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। साथ ही पीयूसी, बीमा, व्यवसायी वाहनों को रिफलेक्टीव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत सभी ब्लॉक स्तर पर परिवहन निरीक्षकों ने फिटनेस हेतु जनजागृति अभियान चलाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News