राजस्थान में एक्सप्रेस-वे को बड़ी रफ्तार: दिया कुमारी ने ₹4938 करोड़ के लोन को दी मंजूरी
Udaipur Times, Rajasthan News: 24 मई 2026। उप मुख्यमंत्री एवं राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (RSRDC) की अध्यक्ष दिया कुमारी ने रविवार को RSRDC की 131वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण हेतु 4 हजार 938 करोड़ रूपये के ऋण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कोटपुतली-किशनगढ़ एवं ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उक्त स्वीकृति दी। Rajasthan Expressway Project
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क (SH-26) के अपग्रेडेशन, केकड़ी बाईपास निर्माण एवं सड़क को 2 लेन से 4 लेन किए जाने हेतु 460 करोड़ रूपये के ऋण प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त गोटन-बिलाड़ा–पुण्डल सड़क की मरम्मत हेतु ऋण राशि को 17 करोड़ से बढ़ाकर 27.87 करोड़ रूपये किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। Rajasthan Expressway Project
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट को अंतिम रूप देने सहित कुल 33 नियमित एवं 2 अतिरिक्त प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। RSRDC Board Meeting
उप मुख्यमंत्री ने RSRDC सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि सड़क परियोजनाओं के निर्माण में उपयोगिता को प्राथमिकता दी जाए ताकि परियोजनाएं आमजन के लिए अधिक लाभकारी एवं उपयोगी सिद्ध हों।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, वित्त विभाग की शासन सचिव टीना सोनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासन सचिव डी.आर. मेघवाल, सीई (भवन) सत्येन्द्र सिंह, RSRDC के प्रबंध निदेशक सुनील जयसिंह, कंपनी सचिव तथा RSRDC के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
